पांचवी कक्षा के छात्र हरिओम का राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेल में हुआ चयन
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) रामगढ़ के एक निजी विद्यालय में अध्यनरत पांचवीं कक्षा के छात्र हरिओम का अंडर 11 वर्ष बैडमिंटन खेल में जिले से राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है। छात्र हरिओम ने अलवर बैडमिंटन चैंपियन 2025 प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है।
झुंझुनूं में होने वाली अंडर-11 राज्य स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र हरिओम अलवर जिले की तरफ भाग लेगा। हरिओम का पिता कैलाश गुर्जर रामगढ़ थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर सेवारत है। कांस्टेबल कैलाश गुर्जर ने बताया कि हरिओम के बड़ा भाई कृष्णा गुर्जर भी दो बार राज्य स्तरीय टीम में शामिल हो प्रतियोगिता में खेल चुका है।
कॉन्स्टेबल कैलाश गुर्जर ने बताया कि उनके दोनों बेटे शुरू से ही बैडमिंटन में रुचि रखते थे। बड़ा बेटा कृष्णा नौवीं कक्षा का छात्र है। दोनों बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया गया। कैलाश गुर्जर का मानना है कि उनके दोनों बेटे आगे चलकर बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे।

