रात्रि चौपाल का आयोजन: क्षतिग्रस्त सड़क, सड़को पर पानी के भरने, पेयजल समस्या के मुद्दे छाए

Aug 8, 2025 - 13:31
 0
रात्रि चौपाल का आयोजन: क्षतिग्रस्त सड़क, सड़को पर पानी के भरने, पेयजल समस्या के मुद्दे छाए

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बलदेवगढ़ में गुरूवार को रात्रि चौपाल का आयोजन एसडीएम सीमा मीना की मौजूदगी में हुआ। चौपाल में क्षतिग्रस्त सड़क, सड़को पर पानी के भरने, पेयजल समस्या के मुद्दे छाए रहे।

एसडीएम सीमा मीना ने बताया कि बलदेवगढ़ में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें 19 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमे मुख्यतः सड़को के क्षतिग्रस्त, सड़को पर पानी भरने की वजह से आवागमन की समस्या एवं पेयजल समस्या की शिकायत आयी। जिसको लेकर चौपाल में मौजूद सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समाधान के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा राजस्व सम्बंधित जो शिकायते थी। जिनका मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................