सम्राट स्कूल में इंटर हाउस राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को इंटर हाउस राखी मेकिंग प्रतियोगिता के साथ रक्षाबंधन त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय में भाई बहिन के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके लम्बी उम्र और खुशहाली की मंगल कामना की। निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने निभाई। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने बताया कि अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के रेड, येलो, ग्रीन व ब्लू हाउस के 92 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में मनमोहक एवं आकर्षक राखियां बनाई जिनमें मोरपंख, तिरंगा, मोली, मोती, गोटा, बिंदी, कागज इत्यादि वस्तुओं का उपयोग किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम के जूनियर वर्ग में रेड हाउस की छात्रा जोया चावला ने प्रथम व ब्ल्यू हाउस की छात्रा रक्षिता शेखावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग में रेड हाउस की छात्रा कृतिका व ब्ल्यू हाउस की छात्रा इखलास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हिंदी माध्यम के जूनियर वर्ग में रेड हाउस की छात्राएं नजमा, मोनिका और राइजेल ने प्रथम व ग्रीन हाउस की दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की छात्रा रेणुका ने प्रथम व ब्ल्यू हाउस की मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता प्रभारी रिजवाना शेख व कशिश चौहान के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर समन्वयक गोपाल वर्मा, सुबोध कुदेशिया, इस्लामुद्दीन, ओमपाल, धीरज काबरा, एकता, शब्बीर अहमद, संदीप चौधरी, मोहम्मद आमीन, आसिफ, अली असगर, अंतिमा वर्मा, निशा चौहान, फिजा भाटी, शामिर, शाकिर, राजूराम, विकेश राठौड़, आंचल कंवर, अनु राठौड़, विष्णु विश्नोई, कोमल कंवर, राज कंवर, रेखा देवी, शोभा वर्मा , जितेंद्र कुमार, सिमरन बानो, रेहाना बानो और सरस्वती जैन सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।


