मुख्यमंत्री की माताजी की बिगड़ी तबियत :उपचार के बाद डाक्टरों ने भेजा घर
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी गौमती देवी की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया। मुख्यमंत्री की माताजी गौमती देवी और पिताजी किशन स्वरुप शर्मा भरतपुर स्थित जवाहर नगर मकान पर रह रहे हैं।
पीएमओ नगेन्द्र भदौरिया ने बताया कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी गौमती देवी की अचानक तबियत खराब हुई थी। उन्हें डर्मेटोस्कोप कॉपी करने के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। बाकी सभी जांचें नार्मल है। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया ।
प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर - मुख्यमंत्री का परिवार जयपुर में है। आज जैसे ही मुख्यमंत्री की माताजी गौमती देवी की अचानक तबियत खराब हुई तो उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल लाया गया। उनके साथ उनकी देखभाल करने वाले व्यक्ति एवं ड्राइवर मौजूद थे। फिलहाल उनकी तबियत ठीक है। डाक्टरों ने उन्हें दवा लिख दी है। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।


