वेद प्रचार सप्ताह का समापन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) प्राचीन काल मे हमारे इस राष्ट्र का नाम आर्यावत्त था सबका भरण पोषण करने के कारण इस राष्ट्र का नाम भारतवर्ष हो गया। सनातन काल से हमारा राष्ट्र विश्व का गुरु रहा है। हमारा वैदिक धर्म ही सनातन धर्म है। हमारी वैदिक संस्कृति ही हमारी सनातन संस्कृति है। जन-जन तक वेद के ज्ञान का प्रसार करने के लिए आर्य समाज मंदिर राजगढ़ में 9 अगस्त रक्षाबंधन से 17 अगस्त रविवार तक नवदिवसीय वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया। वेदों में ईश भक्ति, मातृ-पितृ भक्ति, गुरु भक्ति, अथिति सेवा, पर्यावरण संरक्षण, गौ माता का पालन, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, नारी का सम्मान जैसे कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंडित विनोदी लाल दीक्षित के आचार्यत्व में यज्ञ हवन का कार्य सम्पन्न हुआ।
आर्य समाज के सरंक्षक धर्म सिंह आर्य एवं खेम सिंह आर्य ने अपने प्रवचनों से सभी श्रोताओं को लाभान्वित किया। इस अवसर पर दुष्यंत आर्य, देवेन्द्र आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे। अन्त में खेम सिंह आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
