लक्ष्मणगढ़ में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन 23 अगस्त को होगा आयोजित

Aug 21, 2025 - 13:17
 0
लक्ष्मणगढ़ में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन 23 अगस्त को होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) हिंदी कवि सम्मेलन, या कवियों के समागम, भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से भावनाओं और विचारों के सार को अभिव्यक्त करने की अपनी क्षमता के लिए लंबे समय से जाने माने प्रतिष्ठित लक्ष्मणगढ़ निवासी शिक्षाविद स्वर्गीय हरिश्चंद्र दीक्षित वरिष्ठ कवि रहे हैं। इन्होंने कवियों को देशभक्ति, एकता और स्वतंत्रता की भावना को अभिव्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया।
 हिंदी कवियों के काव्यपाठ का आयोजन भी राजस्थान ही नहीं अनेक प्रांतो में आयोजित कराते रहे है।  इनके के द्वारा साहित्य की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया गया । यह संस्कृति वर्तमान में अलग अलग रूपों में देखने को मिल रही है । दीक्षित के द्वारा सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे थे। 
स्वर्गीय वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र दीक्षित की पुण्य स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 23 अगस्त शनिवार को स्थान रामलीला मैदान में रात्रि 9:00 बजे से आयोजक दीक्षित परिवार एवं श्री सार्वजनिक पुस्तकालय एवं स्नेहीजनों द्वारा किया जा रहा है।
इस कवि सम्मेलन में टीकमचंद अंनजाना आईएएस जयपुर, सत्यपाल मेरठ, शरफ बेहराइची, त्रिलोक शर्मा अलवर, योगेश समदर्शी गाजियाबाद, सुल्तान सिंह मोदीपुरम, हंसराज चौधरी आदि कवि शिरकत करेंगे। 
कवि सम्मेलन में राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय मुख्य अतिथि रहेंगे। उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ मोहकम सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................