दो अवैध खननकर्ताओं को किया गिरफ्तार तथा ट्रैक्टर ट्राली को किया जप्त

Aug 21, 2025 - 13:15
 0
दो अवैध खननकर्ताओं को किया गिरफ्तार तथा ट्रैक्टर ट्राली को किया जप्त

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर रामगोपाल आरपीएस, उपपुलिस अधीक्षक वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि. द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 11.02.2025 को वन रक्षित क्षेत्र लखनपुर पहाड़ से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थर चोरी कर ले जाने तथा वनकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उनके साथ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर उन्हें जान से मारने की घमकी देने के संबंध में नरेश कुमार पुत्र स्व.मोतीलाल जाति माली उम्र 27 साल निवासी डा.रांगेय राधव कांंलोनी कस्वा वैर थाना वैर जिला भरतपुर हाल वनपाल नाका प्रभारी सीता छैड रेंज बयाना ने थाना मुकदमा दर्ज कराया था।जिस पर मुलजिमान बबलूराम पुत्र सियाराम जाति गुर्जर उम्र 31 साल निवासी लखनपुर थाना वैर जिला भरतपुर, जीतेन्द्र कुमार पुत्र सियाराम जाति गुर्जर उम्र 34 साल निवासी लखनपुर थाना वैर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया तथा वांछित वाहन ट्रैक्टर स्वराज 735 एफई रंग नीला मय ट्रॉली को जप्त किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुल्जिमों से अनुसंधान जारी है।

गठित टीम 
1.नरेन्द्र सिंह राजावत उ.नि.थानाधिकारी थाना वैर जिला भरतपुर 
2.बत्तूसिंह एएसआई थाना वैर जिला भरतपुर 
3.पवन कुमार कानि.2036थाना वैर जिला भरतपुर 
4.रामकेश कानि.2393 थाना वैर जिला भरतपुर 
5.मनीष कुमार कुमावत कानि.2395थाना वैर जिला भरतपुर

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................