माजरी कलां गाँव में 4.50 करोड़ की लागत से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शिलान्यास

Aug 24, 2025 - 12:36
 0
माजरी कलां गाँव में 4.50 करोड़ की लागत से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शिलान्यास

  बहरोड़ (योगेश शर्मा)

बहरोड़ क्षेत्र के माजरी कलां गाँव में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास रविवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने की, जबकि डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें।
मंत्री यादव ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जल आपूर्ति जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्वास्थ्य केन्द्र माजरी कलां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा और लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव ने भी अपने उद्बोधन में सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार इस सरकार की प्राथमिकता है।शिलान्यास के उपरांत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की विधि संपन्न हुई और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की घोषणा की गई। ग्रामीणों ने इस कदम के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र को और भी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................