सारंगपुरी से पद यात्रा क्षत्रिय नवयुवक मंडल के नेतृत्व में जमवाय माता के लिए हुई रवाना

Aug 25, 2025 - 13:25
 0
सारंगपुरी से पद यात्रा क्षत्रिय नवयुवक मंडल के नेतृत्व में जमवाय माता के लिए हुई रवाना

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

 निकटतम ग्राम खेड़ा सारंगपुरी से सोमवार को जमवाय माता के दीप प्रज्वलित कर सभी सदस्यों ने ध्वज के तिलक लगाकर यात्रा को रवाना किया।  विक्रम शर्मा मोहन सिंह चौहान ने बताया कि31 तारीख को जमवाय माता के श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन करेंगे। 
 विक्रम सिंह नरूका ने बताया कि आज पूर्ण विधि विघान से पूजा अर्चना कर घ्वज पदयात्रा का शुभारम्भ किया गया। जिसमें सभी लोगों ने बढकर हिस्सा लिया।  ठिकाणा खेडासारगंपुरी लक्ष्मणगढ़ नौरगपुरा ऊकसी जटवाडा निमलीवाला बैजूपाडा खोह खोहरा आदि नरूका परिवार सम्मिलित हुए ।सभी राजपूत सरदारो ने माँ जमुवाय माता जी जयकारे से यात्रा का भव्य  सम्मान किया गया सभी पद यात्रियों को समिति खेडासारगंपुरी दवारा साफा पहनाकर सम्मान कर रवानगी दी गई।
 इस अवसर पर 10वी,11वी कक्षा मे 85%अक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का मोमेन्टो व दुपट्टा पहनाकर  सम्मान  किया गया ! कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय नवयुवक मण्डल खेडासारगंपुरी द्धारा किया गया। संचालन श्री जमुवाय जी मन्दिर निर्माण समिति खेडासारगंपुरी लक्ष्मणगढ़ द्वारा किया गया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................