कस्बे में मच्छरों का प्रकोप: नगरपालिका ने क्षेत्र में कराई फॉगिंग

Aug 25, 2025 - 13:24
 0
कस्बे में मच्छरों का प्रकोप: नगरपालिका  ने क्षेत्र में कराई फॉगिंग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन

बदलते मौसम को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में फॉगिंग कराने का कार्य किया। कस्बे में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य द्वारा पिछले लंबे समय से फॉगिंग कराने की मांग उठाई जा रही थी। नपा प्रशासन ने कस्बे के मुख्य बाजार, पुराने बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मालाखेड़ा सड़क मार्ग पर मशीन के माध्यम से फॉगिंग कराई ताकि कस्बावासियों को मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।
सोमवार को नगरपालिका प्रशासन द्वारा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए फॉगिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मच्छरों को मारने वाली दवा का छिड़काव किया। नगर पालिका ने बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कस्बे के जागरूक नागरिकों द्वारा बार-बार फागिंग की मांग किए जाने के उपरांत फॉगिंग का कार्य कराया।  फॉगिंग हो जाने से लोगों को मच्छरों से राहत मिलेगी। और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होगा। डेंगू से पूर्व में कस्बे में कई मौतें हो चुकी है।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना है कि बारिश के बाद जमा हुए पानी और गंदगी के कारण मच्छरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने मच्छरों के कारण होने वाली डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने मे नगर पालिका प्रशासन पूर्ण रूपेण मुस्तैद है। ताकि नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................