गोविन्दगढ़-रामगढ़ मार्ग पर ट्रक-एंबुलेंस की भिड़ंत में एंबुलेंस चालक की मौत,मृतक के फोन से हुई पहचान

Aug 30, 2025 - 15:40
 0
गोविन्दगढ़-रामगढ़ मार्ग पर ट्रक-एंबुलेंस की भिड़ंत में एंबुलेंस चालक की मौत,मृतक के फोन से हुई पहचान

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर के समीप रामगढ़ -गोविंदगढ़ मार्ग पर ट्रक- एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। जिसमें एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ ले जाया गया जहां उपचार के दौरान एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि के करीब 8:00 बजे छतरपुर गांव के समीप कॉटन मिल के सामने रामगढ़ -गोविन्दगढ़ मार्ग पर  रामगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक Rj 29 GB 0677 और गोविंदगढ़ की तरफ से आ रही एंबुलेंस RJ 14 PF 0206 के बीच टक्कर हो गई जिसमें एंबुलेंस चालक गाड़ी में फस गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया जिसे गोविंदगढ़ के समीप पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने खिड़की को तोड़कर एंबुलेंस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । वहीं एंबुलेंस से मिले मोबाइल पर आए हुए फोन से मृतक एंबुलेंस चालक की पहचान अकरम खान पुत्र ईदू खान निवासी गोठड़ा / गढ़ी सवाईराम जिला अलवर के रुप मे हुई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है ।मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................