लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल का 18वां शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
बहरोड, (योगेश शर्मा,) लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल का 18वां शपथ ग्रहण समारोह "सर्वोत्तम" भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भिवाड़ी एसजीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर रितु यादव रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के माध्यम से समाज सेवा करना आसान और प्रभावी बनता है। बदलते परिवेश में जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर सेवा के समान है। रितु यादव ने अपने प्रयास से क्लब को पीड़ित मानवता के लिए सेवा गतिविधियां करवाने और कन्याओ की शादी करवाने हेतु सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से पाँच लाख रुपए क्लब को दिलवाए। कुछ समय पहले उनके प्रयास से क्लब को विकास इकोटेक लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से एक अत्याधुनिक जीवन रक्षक प्रणाली से सुसज्जित आईसीयू ऑन व्हील एम्बुलेंस भी दिलवाई गई थी, जो सुचारू रूप से पीड़ित मानवता के लिए सेवार्थ कार्य कर रही हैं
इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट गर्वनर सुधीर वाजपेयी द्वारा क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नव-निर्वाचित अध्यक्ष पवन गुप्ता, सचिव गोविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष योगेश गोयल ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्लब में 7 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिन्हें औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत से सेसाड़ा मोक्षधाम का जीणेद्दार करने पर समिति का सम्मान किया गया। इसके अलावा ब्लड़ उपलब्ध कराकर लोगों और महिलाओं की जान बचाने वाले रक्तवीर राकेश जयपाल ओर विशाल अग्रवाल का सम्मान किया। ट्रक यूनियन बहरोड़, पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति, पर्यावरण संरक्षक हनीफ़ मोहम्मद, हर महिने गौशालाओं ने अपने खर्चें पर सवामणी करने वाली गौ सेवा समिति का सम्मान किया गया। ये समिति हर साल 20 से 25 लाख रुपए खर्च कर गायों की सवामणी करती है। लायंस क्लब बहरोड़, लायंस क्लब किंग, लियो क्लब बहरोड़, कोटपुतली, भिवाड़ी, अलवर, खैरथल लायंस क्लब के पदाधिकारीगणों को सम्मानित किया गया
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेसाड़ा मोक्षधाम को इमर्ज ग्लास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड केशवाना के आर्थिक सहयोग से एक मूवेबल मोर्चरी , (डी -फ्रिज) देने की घोषणा की।, यह बहरोड़ का पहला मोक्षधाम होगा, जहां इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे अंतिम संस्कार से पूर्व शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा। तत्कालीन अध्यक्ष प्रदीप गोयल के सहयोग से दो व्हील चेयर दी गई।
समारोह को प्रथम गर्वनर आशुतोष वशिष्ठ, द्वितीय गर्वनर आर.एस. मदान, लायन प्रदीप शेरेवाला, रिजन चेयरपर्सन ओपी खंडेलीवाल एवं जोन चेयरपर्सन केपी यादव ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा को जीवन का मूल उद्देश्य बताया। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे कार्यों में भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुशील कुमार एवं बबीता गोयल ने संयोजित ढंग से किया। समारोह राजेश अग्रवाल, प्रो हरि प्रसाद अग्रवाल, सुधांशु जोशी, प्रदीप यादव, सुनील गोयल, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जितेंद्र छिपा, रमाकांत सोनी राकेश यादव, अंकुर गोयल, हर्षित जैन, सुधीर यादव, अंकुर जैन, दीनदयाल खंडेलवाल, डॉ विकास जांगिड़, डॉ अमित यादव, विशाल गोड, कृष्ण यादव, राजेश गुप्ता, राम बसवाल, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।