घाट केनाल पिकअप बियर से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र को पानी आने वाली मोरी अवरुद्ध , किसानो ने किया विरोध
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) घाट केनाल पिकअप में रूपा रेल नदी से पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। पानी घाट केनाल पिकअप में तीन से चार इंच तक चादर चली है ।
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की जीवन दायिनी माने जाने वाली घाट केनाल में लक्ष्मणगढ़ पानी आवक मोरी को विभागीय लापरवाही से रोड़ी के भरे हुए कट्टो को लगाकर रोका हुआ है। मोरी पर रोक होने के कारण किसानो की आस फिर टूट गई है।
आज बुधवार को किसान नेता असलम खान गंगा लहरी प्रजापत द्वारा लक्ष्मणगढ़ आने वाली मोरी को पानी में उतरकर देखा गया। जिस पर वहां मौजूद किसान लोगों ने विभागीय लापरवाही का धोर विरोध किया। कृषक राहुल खान वसीम खान जहीर खान अमजद खान मुंसद खान सद्दाम खान महबूब सत्तार साबू रिजवान फकरु जाहूल रिजवान फारूक आदि किसानों ने मौके पर ही विरोध प्रकट कर नारेबाजी की गई ।
उनका कहना है कि बरसात से पूर्व ही प्रशासन को सावचेत रहने की आवश्यकता थी। जिससे बांध क्षेत्र को आने वाली मोरी अवरुद्ध नहीं होती। अभी भी समय रहते हुए मोरी मे लगी हुई रोक के कट्टो को हटवाया जाए।

