सुमेरपुर में उपजिला कलेक्टर को उपखंड के योग प्रशिक्षकों ने अपनी समस्याओ को लेकर दिया ज्ञापन
सुमेरपुर (बरकत खान) उपजिला कलेक्टर कार्यालय सुमेरपुर मे ब्लॉक के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में लगे लगभग 10 महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षकों ने अपनी समस्या को लेकर आयुष नर्सेज महासंघ के बैनर तले जिला योग प्रशिक्षक संघर्ष समिति ने ज्ञापन दिया, आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मेघवाल सुमेरपुर ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने हर घर योग घर-घर योग को पूरा करने के लिए जिले के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में लगाए योग प्रशिक्षकों ने अपनी समस्या को लेकर उप जिला कलेक्टर महोदय को योग शिक्षक ललित मेघवाल सुमेरपुर के सानिध्य मे ज्ञापन दिया
ज्ञापन में बताया कि 5 वर्षों से योग प्रशिक्षक कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं अतः इनका मानदेय बढ़कर 18000 किया जाए, समय पार्ट टाइम से आयुर्वेदिक औषधालय समय तक फुल टाइम किया जाए, योग प्रशिक्षकों के पद को संविदा केडर बनाकर स्थाई नियुक्ति प्रदान की जाए, पुरुष योग प्रशिक्षक व महिला योग शिक्षक का वेतन समान कर कुशल श्रमिक मानदेय के रूप में 18000 किया जाए ,साथ ही वर्तमान में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग पाली द्वारा दो या चार माह के अंतराल में भुगतान होता है को नियमित रूप से कर हर माह किया जाए को लेकर आज उपजिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया मेघवाल ने संबोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार हमारे ज्ञापन पर जरूर संज्ञान लेगी और जनवरी माह तक हमें संविदा कैडर एवं बड़े मानदेय के साथ स्थाई नियुक्ति प्रदान करेगी यह हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आशा एवं विश्वास करते हैं,
योग संघर्ष समिति पाली के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इस महंगीई के जमाने में इतना कम मानदेय पर घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है अतः मुख्यमंत्री हमारी समस्या पर सज्ञान लेकर हमारा मानदेय बढ़ाया जाए और नियमित माह दर माह भुगतान किया जाए,आज के कार्यक्रम में पाली जिला योग प्रशिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा ,संगीता कुमार,पूजा कुमारी, वंदना कुमारी,नरेश मीणा ,कल्पेश आर्य, डॉक्टर सुरेश कुमार, हर्षवर्धन सिंह राठौड़,आदि उपस्थित रहे।