करणपुरा रेलवे स्टेशन यथावत रहेगा ग्रामीणों ने सांसद का जताया आभार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी उपखंड क्षेत्र में स्थित यथावत रहेगा रैणी का करणपुरा रेलवे स्टेशन, सांसद भूपेन्द्र यादव की अनुशंसा पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा, सन् 1874 से चल रहे रेलवे स्टेशन को कार्यशील श्रेणी से हटाकर आईबीएच श्रेणी का स्टेशन करने का था प्रस्ताव, ग्रामीणों की मांग पर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया था वादा, मंत्री भूपेंद्र यादव के वादा पूर्ण करने से क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने सांसद भूपेन्द्र यादव व स्थानीय भाजपा नेताओं का जताया आभार, कोरोना काल से पूर्व यहां 10 यात्री ट्रेनों का था ठहराव, अब केवल 1 डेमू ट्रेन के 4 ठहराव हैं