69वीं जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Sep 7, 2025 - 11:45
 0
69वीं जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  राज्य सरकार द्वारा करवाई गई अंडर 14 वर्ग की 69वीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सेठ गोपालदास मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में लॉन टेनिस, तीरंदाजी तथा शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र व छात्राओं को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समापन से पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) हरवीर सिंह भड़ाना ने खिलाड़ियों को खेल भावना व खेल की तकनीक पर विशेष व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी ने समापन पत्र पढ़कर खेल आयोजन के समाप्ति की घोषणा की जिसके पश्चात ध्वज को सम्मान उतारकर राष्ट्रगान किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मितेश कुमार के साथ प्रशासक पुष्कर आचार्य तथा मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमोद केवलानी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ राजकीय शारीरिक शिक्षक महेंद्र यादव, शारीरिक शिक्षक व तीरंदाजी कोच प्रेमचंद वर्मा, कोच लालचंद, शतरंज कोच महेंद्र यादव, कोच अनिल यादव, तीरंदाजी मुख्य कोच बलजीत सिंह, कोच अमर सिंह सहित शिक्षक लीलाराम, अजय कुमार, धर्मवीर यादव, शशांक चौधरी, कुणाल परवानी, मंजीत कौर, करूणा, गायत्री, भावना आदि स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................