पैंथर का आंतक कुत्ते को घायल कर भागा, दहशत व्याप्त ग्रामीणों नवन विभाग से की पकड़ने की मांग
राजगढ़ (अलवर/अनिल कुमार गुप्ता/) राजगढ़ टहला सड़क मार्ग पर स्थित राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम बड़ला में पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
करण सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि पैंथर ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। लेकिन उसे घायल कर छोड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर तीन दिनों से ग्रामीणों के घर के बाहर व पशुओं के बाड़े में आता है। जिसको लेकर उन्होंने राजगढ़ वन विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है। पैंथर का बीती रात्रि का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमे कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने की पुरजोर मांग की है।