जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रुण्डेडा ने नवानिया को हरा जीता खिताब
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) 69 वी जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र बॉलीबॉल प्रतियोगिता नवानिया को हरा कर रुण्डेडा ने 3 : 0 से जीत हासिल की। शुभम जाट रुण्डेडा के शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच दिया गया। यह प्रतियोगिता बाठरडा खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अनुभा शर्मा ने कि। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधी भींडर कुबेर सिंह चावड़ा , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मेनारिया, ब्लॉक संगठन मंत्री वल्लभनगर डालचंद नागदा, मेनारिया समाज उदयपुर अध्यक्ष मोहित मेनारिया, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष दिनेश जणवा,बाठरडा खुर्द सरपंच इंद्र कुंवर पदम सिंह सारंगदेवोत सहित कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हितेश पदमावत थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हार-जीत खेल का अंग है। टूर्नामेंट में जो खेल भावना का परिचय दोनों टीमों ने दिखाया है वह काफी अच्छा है। अध्यक्ष्या प्रधानाचार्य डॉ. अनुभा शर्मा ने कहा की खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि जीवन को अनुशासित बनाने का काम करता है। शारीरिक व मानसिक विकास के साथ करियर बनाने का साधन है। उन्होंने ग्राम वासियों को व्यवस्थित और शानदार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसीबीईओ वल्लभनगर गोपाल मेनारिया, वयोवृद्ध दीपलाल मेनारिया,नंदलाल पांचावत, सत्यनारायण लोहार, दिनेश जोशी, रामचंद्र जोशी,भगवती लाल जोशी, कमलाशंकर जोशी, राधेश्याम जोशी, भूरालाल डूंगावत सहित एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहें।


