संत बाबा के एक दिवसीय मेले का हुआ आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम कुंडला में बाबा जी महाराज संत बाबा डूंगरी वाले बाबा का एक दिवसीय विशाल मेले के आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों क्षृद्वालु महिला पुरुषों ने प्रसादी ग्रहण की।
इसके अलावा ढांचा दंगल का भी आयोजन किया गया और अंत में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। राजेंद्र मीणा ने बताया कि बाबा के हवन पूजन किया और दरबार को सजाया गया साथ में ढांचा दंगल में हरि सिंह दौलान एंड पार्टी और विक्रम मैंजोड एंड पार्टी ने लोगों को भगवान की कथाओं से मंत्र मगध किया सभी आसपास के श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया अंत में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया अंतिम कुश्ती लक्ष्मणगढ़ के पहलवान रामबीर सैनी व तालाब टहला के रामावतार गुर्जर के बीच में मुकाबला जिसमें रामवीर सैनी विजेता रहे।


