मृतक पुलिस कास्टेबल और उनकी धर्मपत्नी की आत्मिक शांति के लिए रखा मौन, आत्मिक शांति की प्रार्थना

Sep 15, 2025 - 12:45
 0
मृतक पुलिस कास्टेबल और उनकी धर्मपत्नी की आत्मिक शांति के लिए रखा मौन, आत्मिक शांति की प्रार्थना

अलवर (राजस्थान) युवा ब्राह्मण सभा परिवार एवं ब्रज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में की राजस्थान पुलिस कास्टेबल प्रतियोगिता परीक्षा देने आए सर्व समाज के अभियार्थियों  की निशुल्क भोजन एवम ठहरने की व्यवस्था की गई ।
 युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया दिनांक 13 एवं 14 सितंबर को आयोजित हुई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों जिसमें  नागौर, जोधपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चुरू, कोटा से आए  चुरू, कोटा, नागौर, जोधपुर, उदयपुर,भीलवाड़ा से अलवर एवं मालाखेड़ा आए सैकड़ों सर्व समाज के अभ्यर्थियों ने युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा की गई निशुल्क ठहरने की सुविधा का लाभ उठाया। 

उन्होंने बताया धौलपुर के पुलिस कास्टेबल ड्राइवर दीपक शर्मा की राज्य कार्य के दौरान हार्डकोर अपराधी को ले जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उसके बाद  सदमे में आई उनकी धर्मपत्नी ने तेजाब पी लिया था उसके बाद से वह उपचाराधीन थी और दिनांक 13 सितंबर शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों के साथ दोनों मृतक आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई ।

सभा के राहुल पटेल एवं विशाल शर्मा ने बताया प्रत्येक प्रतियोगिता परीक्षा की भांति विगत 10 वर्षो से अलवर जिले में आने वाले परीक्षार्थियों को निशुल्क सुविधा , सेंटर आदि बताने की व्यवस्था उपलब्ध करवा रहा  है , जिसमे महिला और पुरुष की पृथक व्यवस्था की जाती है , पूरी रात आए परीक्षार्थी  ।

 इस कार्य में सहयोग वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा ,ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ,शिवचरण कमल,डॉ विनोद शर्मा , हरिओम राहुल पटेल, अशोक अवस्थी , प.प्रमेंदु मिश्रा, रेवती दीक्षित ,एडवोकेट आरडी शर्मा , विशाल शर्मा ,दीपक शर्मा, पिंटू पटेल ,रामबाबू शर्मा, त्रिलोक जोशी , डॉ नितिन भाल,  राकेश शर्मा ,इंजीनियर सचिन तिवारी एवं नितेश शर्मा  आदि का सहयोग रहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................