तखतगढ़ नगर पालिका सभागार में विशेष शिविर का हुआ आयोजन, योजना के बारे में दी जानकारी
तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका तखतगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर "शहरी सेवा शिविर-2025" का शुभारम्भ पालिका सभागार में किया गया जिसमें राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 01, 02 व 03 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया।
शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् 5 प्रकरण, उपविभाजन के 2 प्रकरण, नगरीय विकास कर के 2 प्रकरण, एवं वार्डों स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित 15 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के 5 प्रकरण निस्तारित किये गये साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत् अंगीकार-2025 अभियान का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके तहत् जिन लाभार्थियों के मकान पूर्ण हो चुके है उनको स्वीकृत राशि का आवंटन किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अन्तर्गत लोगों को आवेदन करने हेतु जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित कुमार रांकावत, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, रतन सांखला, आकाश आकाश तवेदी, पत्रकार एवं पाालिका समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।


