विधायक विक्रम सिंह के संयोजन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्डतोड़ रक्तदान, 1448 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Sep 17, 2025 - 14:24
Sep 17, 2025 - 14:25
 0
विधायक विक्रम सिंह के संयोजन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्डतोड़ रक्तदान, 1448 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

नवलगढ़, (सुमेर सिंह राव ) प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाले सच्चे कर्मयोगी नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सेवा और जनकल्याण को समर्पित एक भव्य रक्तदान शिविर एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड तोड़ सहभागिता दर्ज की गई। विधायक विक्रम सिंह जाखल के संयोजन में हुए रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं का जोश देखते ही बनता था। सुबह से ही शिविर स्थल पर रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। रक्तदान के लिए कुल 1890 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 1448 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। जो नवलगढ़ क्षेत्र में अब तक आयोजित रक्तदान शिविरों में एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड माना जा रहा है।

विशेष रूप से युवाओं के समूहों और महिलाओं में रक्तदान को लेकर असाधारण उत्साह देखने को मिला। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने इस अवसर को अपने जीवन का यादगार पल बताया, वहीं महिलाओं ने भी समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी भूमिका निभाई। शिविर के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देशहित में निरंतर सक्रिय नेतृत्व के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक विशाल हवन का भी आयोजन किया गया। स्थानीय संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। इस सेवा भावपूर्ण आयोजन ने नवलगढ़ को समाजसेवा की एक नई पहचान दी है।

रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचेगी बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं और सामूहिक जिम्मेदारी का अद्भुत संदेश भी देता है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विश्वंभर पूनियां, भाजपा सीकर प्रभारी दिनेश धाबाई, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, सरपंच फोरम अध्यक्ष भंवर धींवा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेघवाल बाय, लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, डूमरा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पूनियां, पूर्व चेयरमैन शोयब खत्री, नवलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार सैनी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चौधरी, सरपंच सुभाष लाम्बा, सरपंच आनंद बुगाला, सरपंच अर्जुन वाल्मीकि गोठड़ा, सरपंच करणीराम परसरामपुरा, सरपंच लोहर्गल जगमोहन सिंह, सुनील सामरा, बीरबल यादव, ललित कुमावत भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्षद एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रक्तदान के अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने नवलगढ़ के हर एक कार्यकर्ता का इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीवन पर्यंत देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करते रहे जिससे देश की विकसित भारत का संकल्प समय से पहले ही पूरा हो भारत इस दुनिया का विश्वगुरु हो और सभी देशों का सिरमौर हो साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................