पीएम श्री वैर के विद्यार्थी पहनेंगे टी-शर्ट , टाई और बेल्ट :विद्यालय स्टाफ एवं भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को वितरित की गई सामग्री
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दतात्रेय) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय विद्यालय स्टाफ एवं क्राउड फंडिंग व भामाशाहों के सहयोग से कक्षा एक से आठवीं तक स्थानीय विद्यालय पढ़ने वाले 400 विद्यार्थियों को टी -शर्ट , टाई एवं बेल्ट वितरित की गई । प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों को शनिवार को विशेष ड्रेस पहनने के लिए विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय जन समुदाय ने एक मुहिम के तहत 84 हजार रुपए कीमत से यह सामग्री क्रय कर विद्यार्थियों को वितरित की । सामान्यत निजी विद्यालयों में विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की कलरफुल ड्रेस पहनकर विद्यालय जाते हैं लेकिन अब राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी भी टाई, बेल्ट एवं टी - शर्ट पहनकर नियमित विद्यालय आएंगे तथा शनिवार को कलरफुल ड्रेस के साथ नो बैग डे गतिविधियों एवं स्पोर्ट्स डे में भागीदारी करेंगे । टी-शर्ट , टाई एवं बेल्ट प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे तथा कार्यक्रम में अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।