एसबीआई बैंक ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में विद्यार्थियों से किया संवाद
कठूमर / दिनेश लेखी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में गुरूवार को एसबीआई शाखा खेरली की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मनोज कुमार सैनी व्याख्याता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, सुविधाओं तथा उनके दैनिक जीवन में महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रही ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए।
कृषि संकाय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक ने बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के ज़ीरो बैलेंस बैंक खाते भी खोले गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश मीणा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता मनोज कुमार सैनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बैंक अधिकारियों का आभार जताया।