सेवा पखवाडे के तहत स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरित

Sep 18, 2025 - 14:45
 0
सेवा पखवाडे के तहत स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 18 सितम्बर। जिला कलक्टर कमर चैधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर नागरिक स्वरोजगार के साथ देश के विकास में भागीदारी निभाऐंगें तो निश्चित रूप से विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। 
जिला कलक्टर गुरूवार को नगर निगम सभागार में सेवा पखवाडे के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक नागरिक को पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देकर उसके कौशल का सदुपयोग करते हुए विकसित भारत में भागीदारी बनाना है। इसके लिए सरकार ने युवाओं, लघु उद्यमियों, दस्तकारों एवं स्थानीय स्तर पर अपनी आजिविका के लिए कार्य करने वाले नागरिकों को आर्थिक संबल की अनेक योजनाऐं चलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में छोटे-छोटे उद्यमियों, दस्तकारों, हुनरमंदों के लिए 10 हजार से लेकर 50 हजार तक ऋण की सुविधा प्रदान की गई है। यह ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत है, इससे अपना व्यवसाय, कार्य को विस्तारित कर सकेगें। उन्होंने कहा कि यह योजना अब 2030 तक विस्तारित कर दी गई है, इससे लघु व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। 
जिला कलक्टर ने कहा कि स्वनिधि योजना के माध्यम से प्राप्त ऋण की किश्त समय पर जमा कराने वाले का क्रेडिट स्कोर सवतः ही बढने से 50 हजार तक की ऋण सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधयों को ऐसे सभी नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने तथा बैकों को समय पर ऋण स्वीकृत करने का आव्हान किया। समारोह में 15 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण वितरण के चैक सौंपे गये। 25 लाभार्थियों को पहचान पत्र जारी किये गये। 
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि योजना में सभी श्रेणियों के नागरिकों को जानकारी देने के लिए नियमित रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम स्तर पर ऐसे परिवारों का सर्वे कर बैकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराया जा रहा है। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाले लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबन्धक प्रशांत कुमार, निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्रसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, शैलेष कौशिक,  गिरधारी तिवारी, पूर्व पार्षद, प्रेमपाल, हरेन्द्र, दाउदयाल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................