खेरली में अग्रसेन जयंती महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
खेरली / दिनेश लेखी। अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान कस्बे के अग्रवाल समाज द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शनिवार को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं महिलाओं की जूनियर एवं सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कस्बे के अग्रवाल भवन पर सुबह 11 बजे से बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10 वर्ष आयु वर्ग तक के 40 बच्चों ने भाग लिया। जिसका परिणाम निर्णायक मंडल की डॉ.अनुराधा लवानिया, अग्रसेन कॉलेज से प्रोफेसर डॉ. नेहा गोयल व ओमवती देवी द्वारा घोषित किए गए। जिसमें प्रथम सेव्या अग्रवाल, द्वितीय आरव गोयल एवं काव्या सिंघल व तपश सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोपहर तीन बजे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मेंहदी लगाने के हुनर को दिखाया।
जिसका निर्णायक मंडल की सीमा पाण्डेय, हेमलता गोयल, चंचल गोयल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम शिवानी गोयल, द्वितीय रोशनी सिंघल व तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान परी अग्रवाल, द्वितीय अनुष्का अग्रवाल एवं तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को समाज द्वारा सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष गोपाल बंसल एवं मंत्री राकेश गोयल, उपाध्यक्ष रामावतार गुड़ वाले, राजेश पथैना, उमेश पथैना, संतोष उर्फ मोनू, संतोष बर्तन वाले, नरेंद्र मंगल, नवीन मित्तल, गौरव गर्ग, मोहित गोयल, अंश बंसल, रोहित सिंघल, विवेक सिंघल आदि मौजूद रहे।