विजेता खिलाड़ियों को अम्बेडकर विकास समिति ने किया सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) अभी हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हुई 69वी जिला स्तरीय खो-खो बालक /बालिका प्रतियोगिता (वर्ग - 17/19) जो कि अलवर के थानागाजी तहसील के गांव हिंसला में आयोजित हुई जिसमे खुडियाना टीम विजेता रही। समिति के सचिव राजेश कुमार जाटव ने बताया है कि विजेता टीम ने क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों उत्साह वर्धन करने के लिए अम्बेडकर विकास समिति खुडियाना ने खो खो चेम्पियन टीम के खिलाड़ियों का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राधेश्याम बैरवा, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मीणा, टीम कोच संजय कुमार जाटव व टीम कप्तान प्रवीण कुमार जाटव सहित सभी टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया इस मौके पर समस्त ग्राम वासी व समिति सदस्य घीसोली , हीरालाल, भगवान सहाय,मोहन लाल,रामचरण, दुल्ली, राजूराम हरिजन, मंगल राम मीना सहित समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहे।

