राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक सेमेस्टर द्वितीय व चतुर्थ की प्रायोगिक परीक्षा 28 सितम्बर से
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले की राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में आर आर बी एम (मत्स्य) विश्वविद्यालय अलवर की बीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित तथा ड्यू विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 28 सितम्बर से आयोजित की जायेगी |
प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया की बीए सेमेस्टर चतुर्थ की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 28 सितम्बर तथा बीए सेमेस्टर द्वितीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 29 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में प्रात: 9:00 बजे आयोजित होंगी | सम्बंधित विद्यार्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र एवं महाविद्यालय प्रवेश पत्र तथा प्रायोगिक रिकॉर्ड लाना अनिवार्य रहेगा | प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को इस परीक्षा के लिए अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

