जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम 25 सितम्बर को होगा आयोजित
कोटपूताली- बहरोड़,(भारत कुमार शर्मा ) राजस्थान सरकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कर्मिकों के संदर्भ में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली में 25 सितम्बर 2025 को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है एवं संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूर्ण करने के दायित्व सौंपे.