एपेक्स एसडीजी चैंपियनशिप गतिविधियों के अंतर्गत फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा,स्थानीय संगम यूनिवर्सिटी ग्रीन क्लब द्वारा फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सभी प्रतिभागियों ने अपने कुकिंग का कौशल दिखाया।प्रसिद्ध फ़ूड व्लॉग इन्फ्लुएंसर, फ़ूड ओ ग्राफ़ी पेज के संस्थापक आदिश जैन प्रतियोगिता के निर्णायक थे। विश्वविद्यालय से लगभग 15 टीम ने भाग लिया। कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना, प्रो वीसी प्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्ट्रार आलोक कुमार,स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रोफेसर प्रीती मेहता, डिप्टी डीन डॉ श्वेता बोहरा , छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे। पीआरओ राजकुमार जैन ने बताया कि एसडीजी डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विभिन्न गतिविधियों का विश्वविद्यालय में आयोजन किया जा रहा है।

