जिला कलैक्टर ने शिविर थाने सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने ढिगावडा में लग रहे ग्रामीण सेवा शिविर, राजगढ़ पुलिस थाना व उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि ढिगावडा में लग रहे ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंची। जहां पाया की शिविर में करीब 15 विभागों के 48 काम किये जा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की शिविर में जो 48 विभिन्न काम हो रहे है। जिनमे स्वास्थ्य परीक्षण, बिजली के झूलते तारो को ठीक करवाना, आपसी सहमति से विभाजन, लम्बित बंटवारों के प्रकरणों सहित अन्य का लाभ ले। उन्होंने बताया कि ढिगावडा पंचायत में देखा की लोगो पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत सोलर लगवाए हुए है। जोकि प्रेरणादायीं बात है। सोलर स्कीम का ज्यादा से ज्यादा फायदा ले। इसके बाद पुलिस थाना व उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। जो भी आवश्यक दिशा निर्देश है वो दिए गए है। एसडीएम कोर्ट में जो लम्बित प्रकरण का उनके निस्तारण के लिए एसडीएम को दिशा-निर्देश दिए है। वही उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधालय के लिए भी जमीन देखी है और दिल्ली से जो टीम आएगी वो जल्द ही निर्णय करेगी। इस मौके पर राजगढ़ एसडीएम सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।