मेजा फीडर नहर का मरम्मत कार्य तीव्र गति से जारी, जल्द पानी लबालब होगी नहर, मेजा बांध का गेज बढ़ेगा

Sep 29, 2025 - 02:41
 0
मेजा फीडर नहर का मरम्मत कार्य तीव्र गति से जारी, जल्द पानी लबालब होगी नहर, मेजा बांध का गेज बढ़ेगा

भीलवाडा (सत्यनारायण सेन)

मेजा बांध की लाईफ लाईन मेजा फीडर नहर पर सितंबर के पहले सप्ताह चैन संख्या 1015 पर साइफन के कुएं पर बिजली गिरने से नहर टुटने से मेजा बांध में पानी की आवक थम सी गई जिससे पानी मेजा बांध में नहीं पहुंच रहा। 

 मातृकुंडिया बांध के सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि मेजा फीडर नहर का मरम्मत कार्य तीव्र गति से चल रहा है शीघ्र ही मरम्मत कार्य होने पर नहर चालु कर  मातृकुंडिया बांध से नहर के माध्यम से मेजा बांध में पानी पहुंचाया जाएगा। मेजा बांध की भराव क्षमता 30 फिट वर्तमान में बांध का गेज 28.6 फिट मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर नहर से पानी आवक होने पर गेज में बढ़ोतरी होगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................