गोविंदगढ़ में कृषि भूमि पर बने खाटू श्याम नगर में निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवाया, जारी किए नोटिस

Sep 29, 2025 - 11:46
Sep 29, 2025 - 14:45
 0
गोविंदगढ़ में कृषि भूमि पर बने खाटू श्याम नगर में निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवाया, जारी किए नोटिस

गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ कस्बे में सैमला रोड पर कृषि भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा खाटू श्याम नगर नाम से प्लाटिंग की जा रही है । जिसपर तहसील प्रशासन के द्वारा निर्माण पर रोक लगाई हुई है। यही नही क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। इन कॉलोनियों में बिना अनुमति के अवैध तरीके से निर्माण भी हो रहा है।
आज दोपहर में उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार राजेंद्र यादव ने पटवारियों की टीम गठित कर मौके पर भेजी जहां गठित टीम के पटवारीयों के द्वारा खाटू श्याम नगर में हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस की सहायता से तत्काल रुकवाया और उन्हें नोटिस जारी किए गए।

मनोज मीणा पटवारी गठित टीम ने बताया कि उनके द्वारा यहां हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया है और निर्माण करवा रहे लोगों को नोटिस जारी कर पाबंद किया है कि उन्हें यथा स्थिति में कार्य रोकना है क्योंकि यहां पर प्रशासन के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है जहां निर्माण हो रहा है वह कृषि भूमि है और प्रशासन के द्वारा यहां पर पूर्व में ही नोटिस जारी किए हुए हैं।

प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं होने से भूमाफियाओं ने गोविन्दगढ़ क्षेत्र में कई कॉलोनियां काट दी। जिसमें अब गंदे पानी के निकास, लाइट, पीने का पानी ,सड़क आदि की सुविधा नहीं होने से वहां रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही नगर पालिका गोविंदगढ़ में जब लोग अपनी रजिस्ट्रियां लेकर पट्टे बनवाने पहुंचे तो उन्हें उसे समय गहरा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि जिस भूमि पर उन्होंने मकान बनाए हैं वह कृषि भूमि है उसका पट्टा नहीं मिल सकता।
यही नही भू माफिया कॉलोनी काटने के दौरान बिजली, पानी सहित तमाम सुविधाएं देने का भरोसा देते हैं प्लॉट बिकने के बाद कॉलोनी की खैर खबर तक नहीं लेते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................