गोविन्दगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुए कार्यक्रम

Sep 29, 2025 - 11:48
 0
गोविन्दगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुए कार्यक्रम

गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ कस्बे में  भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के उपलक्ष्य में नगरपालिका गोविंदगढ़ द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र - छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर की सफाई करवाई गई और विद्यार्थियों व कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलवाई गई।

केशव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका गोविन्दगढ़ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में अपनी रुचि दिखाई। ओर इन प्रतियोगिताओ में अव्वल आने वाले छात्र- छात्राओं को नगरपालिका गोविंदगढ़ के कर्मचारियों द्वारा  शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

बृजमोहन रैगर MIS इंजीनियर ने शपथ के दौरान बताया गया कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक रूप से सालाना 100 घंटे, यानी प्रति सप्ताह 2 घंटे समर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही, 100 अन्य लोगों को इस प्रतिज्ञा को अपनाने के लिए प्रेरित करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान नितिन कुमार देवेंद्र सिंह मोहित शर्मा हिमांशु अरोडा सहित नगरपालिका कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................