हरसौली रेल्वे फाटक बंद होने से लगा लंबा जाम, सर्विस रोड बनवाने की वाहन चालकों व ग्रामीणों ने की मांग

Sep 29, 2025 - 12:03
 0
हरसौली रेल्वे फाटक बंद होने से लगा लंबा जाम,  सर्विस रोड बनवाने की वाहन चालकों व ग्रामीणों ने की मांग

मुंडावर ( देवराज मीणा) हरसौली कस्बे में सोमवार को रेल्वे फाटक संख्या 86 बीबीरानी कोटकासिम रोड पर फाटक बंद होने पर लग जाता है जाम।

वाहन चालकों व ग्रामीणों ने बताया कि फाटक बंद रहने के कारण सोमवार को फाटक से गुजराना मुश्किल हो जाता है,इस फाटक से करीब सैकड़ों गांव जुड़े हुए है,जिनको अपने निजी कार्य से हर रोज हजारों कि संख्या में साधनों से गुजरते पड़ता है।
जाम जिसमें पुलिस गाड़ी, बसे,एंबुलेंस,स्कूल बसे सहित जरूरी कार्य से आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी,कुछ वाहन चालकों ने आगे निकालने के चक्कर में आड़े तिरछे लगाने से जाम लग गया।

वही ग्रामीणों व वाहन चालकों ने बताया कि जब तक फाटक पर अभी कई महीनों तक ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चलेगा तब तक इस फाटक से गुजराना मुश्किल हो जाएगा,वही ग्रामीणों ने जब तक निर्माण कार्य चले फाटक के दोनों ओर सर्विस रोड बनवाने कि प्रशासन से मांग की ताकि आने जाने वाले वाहनों को हो रही परेशानी से बचाया जावे।

वही ग्रामीणों के द्वारा फाटक संख्या 86 पर पुलिस कर्मचारी लगाए जाने कि प्रशासन से मांग कि है, ताकि इस फाटक पर जब तक ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पूरा ना हो ओर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिल सके।

सोमवार दिन में जाम लगने के कारण वाहन चालकों को घंटों धूप में खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा जब जाके कही जाम खुला ओर तब जाकर वाहन चालकों ने अपने अपने वाहनों को लेकर निकलना पड़ा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................