बोलेरो ने बाइक -स्कूटी को मारी टक्कर ,तीन की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बोलेरो ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का आरबीएम हॉस्पिटल में उपचार जारी है। हादसा वैर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6.00 बजे हुआ। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
थानाधिकारी नेतराम ने बताया कि हादसे में डीग निवासी मुकेश उम्र 23 बर्ष मुहारी वैर निवासी हेमराज उम्र 35 बर्ष रामगढ़ महवा निवासी ऋतिक उम्र 18 बर्ष की मौत हो गई। ऋतिक का भाई देवराज उम्र 9 बर्ष घायल हो गया। पुलिस ने बताया -हन्तरा मोड़ पर एक बाइक और स्कूटी कुछ दूरी पर चल रही थी। तभी पीछे से बोलेरो गाड़ी आई और स्कूटी -बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर के बाद स्कूटी -बाइक पर सवार लोग उछल कर दूर गिर पड़े। सूचना मिलने पर थाना वैर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्च्युरी में पहुंचाया।

