स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम लीली में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश मीणा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पेंटिंग पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने रंगों और रचनात्मक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व साफ सुथरे पर्यावरण की आवश्यकता तथा समाज में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। स्वच्छता भारत मिशन अभियंता राजपाल मीणा का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिता में केवल बच्चों की प्रतिभा मंच देती है। बल्कि स्वच्छता को आदत और संस्कृति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करती है ।प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षा रवि चौधरी नारायण सिंह गुलाब मीना हेमंत जांगिड़ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।