पीएम श्री स्कूल जेएनवी खैरथल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Oct 8, 2025 - 12:54
 0
पीएम श्री स्कूल जेएनवी खैरथल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

मुंडावर (देवराज मीणा)
खैरथल-तिजारा, 8 अक्टूबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त स्थानों पर लेटरल एन्ट्री टेस्ट (LEST)-2026 के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

प्राचार्य के. के. जोशी ने बताया कि आवेदन हेतु कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 22 से 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन सुधार विंडो खोली जाएगी, जिसमें वे लिंग (लड़का/लड़की), श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी), क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), विकलांगता तथा परीक्षा के माध्यम में संशोधन कर सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य के. के. जोशी ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................