अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की मासिक सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की मासिक सभा का आयोजन ग्राम पाली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह भीटोली रहे।
जिला संरक्षक गोपाल सिंह माचाड़ी तहसील अध्यक्ष हरिओम सिंह नरूका उकसी तहसील कार्यकारिणी पदाधिकारी राम सिंह मौजपुर पूरन सिंह टोड़ा जतन सिंह लिली कमांडो रामबाबू सिंह पठकपुरकृष्ण सिंह जी शेखावत अमर सिंह पाली गजराज सिंह दरकपुर आदि सहित ग्राम पाली के समाज के लोग उपस्थित थे। इस सभा में दहेज प्रथा पर रोक मृत्यु भोज पर रोक विधवा विवाह शिक्षा शराब बंदी आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।