रामगढ़ में भाजपा के नगर निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, 35 वार्डों में नियुक्त होंगे प्रभारी

Aug 26, 2026 - 15:33
 0
रामगढ़ में भाजपा के नगर निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, 35 वार्डों में नियुक्त होंगे प्रभारी

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा)। नगर पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को रामगढ़ कस्बे में अलवर-दिल्ली हाईवे रोड पर स्टेट बैंक के पास भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रधान कार्यालय का विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। विधायक सुखवंत सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नगर पालिका प्रभारी वेद प्रकाश पटेल, नगर पालिका विस्तारक पवन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी, जिला पार्षद गगनदीप सिंह सहित पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि गुरुवार से नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी की चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी। पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं के संबंध में फील्ड से मिलने वाली फीडबैक को प्रत्याशी चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सक्रिय एवं लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर विशेष जोर रहेगा।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं और सभी वार्डों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी अपने-अपने वार्डों में संभावित दावेदारों की सक्रियता, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति उनके योगदान की जानकारी जुटाएंगे। प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विधायक ने आगामी चुनाव में रामगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का विश्वास जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता के दम पर सभी वार्डों में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, बगड़ तिराया मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, अविनाश यादव, लोकेश कुकरेजा, दिनेश चौहान, दिनेश यादव सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने रामगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देना शुरू कर दिया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है