वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
ग्राम मौजपुर में संजय शर्मा के आज आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर स्वागत किया। संजय शर्मा सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत परेड समारोह में भाग लेने के लिए मौजपुर आए थे।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। राहुल पटेल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा संजय शर्मा को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया गया।संजय शर्मा द्वारा जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करवाएं जाने का आश्वासन दिया गया।इस दौरान बन्नाराम मीना विधानसभा प्रत्याशी,संजय नरूका पूर्व जिला अध्यक्ष,पंडित जले सिंह पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष,संजीव कटारा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़,विक्रम शर्मा मंडल अध्यक्ष खो,प्रदीप जैन पूर्व जिला मंत्री,रामेश्वर जैन पूर्व सरपंच,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर,नेतराम चौधरी,चंद्र कांत शर्मा,रवि प्रजापत, सोमू वाल्मिक,मुकुट बिहारी गुप्ता, बंटी गोयल,नरदेव अवस्थी,कुलदीप जैमन,नानक खटीक, आंसू राजपूत,लक्ष्मण सिंह राजपूत एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।