महाविद्यालय प्राचार्य ने अधिशासी अधिकारी को अपशिष्ट कचरे के संबंध में लिखा पत्र

Oct 14, 2025 - 13:08
 0
महाविद्यालय प्राचार्य ने अधिशासी अधिकारी को अपशिष्ट कचरे के संबंध में लिखा पत्र
महाविद्यालय प्राचार्य ने अधिशासी अधिकारी को अपशिष्ट कचरे के संबंध में लिखा पत्र

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) महाविद्यालय प्राचार्य ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर महाविद्यालय के नवीन भवन के पास डाले जा रहे अपशिष्ट कचरे के संबंध में बताया कि यह महाविद्यालय नवीन भवन में शिफ्ट हो चुका है। तथा शैक्षणिक सत्र 20 25 -26 की कक्षाएं महाविद्यालय में संचालित है। जिसमें विद्यार्थियों की संख्या लगभग 500 के करीब है। नवीन भवन की चार दिवारी के पास ही स्थानीय नगर पालिका द्वारा कचरा यार्ड बना रखा है। ‌जिसमें प्रतिदिन बहुत मात्रा में गंदगी डाली जा रही है। यह गंदगी एवं कचरे से बड़ी संख्या में मच्छर मक्खियों एवं अन्य कीटाणु पनप रहे हैं। जिससे महाविद्यालय परिसर में बदबू एवं संक्रमण फैल रहा है। जिसके कारण महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं कार्मिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर एवं गंभीर बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। महाविद्यालय के नवीन भवन की चार दिवारी के पास कचरा यार्ड एवं पूर्व में डाले गए कचरे को अनियंत्रित जगह पर स्थानांतरित करवाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................