25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में 25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने इहलीला समाप्त कर की। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पुलिस ने फंदे से उतारकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक शहजाद सिंह पुत्र समुदंर सिंह के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फांसी के कारणों की जांच जुट गई है। परिजन श्यामवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह किश्त लेने वाला आया था। तब गेट खोलकर देखा तो शहजाद सिंह फंदे पर झूला हुआ था। जिसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने राजगढ़ थाने में सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार लिया। वही मृतक की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी। इस सम्बंध में मृतक के चाचा अशोक सिंह पुत्र बच्चन सिंह ने मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।