रामगढ़ - पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाडा - 2025 के अंतर्गत सफलता की कहानी
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाड़ा - 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज धनतेरस के दिन दिनांक 18.अक्टूबर 2025 को कुलदीप सिंह पुत्र हरगुन सिंह निवासी ग्राम -मुबारिकपुर को पता चला कि यंहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े का आयोजन हो रहा है।इसकी जानकारी मिलने पर कुलदीप सिंह ने कैम्प में अघरेलु कनेक्शन के लिए उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा के समक्ष फाइल पेश करते हुए तुरंत कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। इस पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सहायक अभियंता को निर्देशित किया।
इस पर विद्युत विभाग ने उपखण्ड अधिकारी के निर्देशों की पालना करते हुए तुरंत कार्यवाही कर कुलदीप सिंह पुत्र हरगुन सिंह निवासी ग्राम - मुबारिकपुर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाड़ा और दिपावली का त्योहार देखते हुए विभागीय औपचारिकता पूरी कर कनेक्शन जारी कर दिया। जिससे धन तेरस का दिन कुलदीप सिंह पुत्र हरगुन सिंह निवासी ग्राम - मुबारिकपुर के लिए खुशीयां लेकर आया।
कुलदीप सिंह पिछले काफी समय से अघरेलू कनेक्शन लेने के लिए परेशान हो रहा था। जब कुलदीप सिंह यंहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा चल रहा है तो कुलदीप सिंह पुत्र हरगुन सिंह निवासी ग्राम - मुबारिकपुर कैंप स्थल पर अपनी समस्या लेकर उपखंड अधिकारी, रामगढ़ के समक्ष उपस्थित हुआ एवं अवगत करवाया की उसको अपने व्यवसायिक स्थल पर उपयोग के लिए 3 KW का अघरेलु विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है और मैं काफी समय से चक्कर काटकर थक चुका हूं इस पर रामगढ़ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा रामगढ़ के निर्देश मिलते ही सहायक अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, रामगढ के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए निगम नियमानुसार कुलदीप सिंह पुत्र श्री हरगुन सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर को दीपावली पर्व के मद्देनजर उसके व्यवसायिक स्थल पर 3 KW का व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन जारी कर दिया गया |
कुलदीप सिंह पुत्र हरगुन सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े की सफलता और सार्थकता को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन की और से तुरंत कार्यवाही कर कनेक्शन जारी करने को दीपावली का उपहार बताते हुए उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा, औमप्रकाश अग्रवाल सहायक अभियंता (पवस), कनिष्ठ अभियंता सोनू शर्मा, तकनीकी सहायक बलबीर जयपुर डिस्कॉम सहित समस्त स्टाफ और प्रशासन का आभार प्रकट जताया है।

