अलवर जिला खो-खो संघ की साधारण सभा की बैठक खेरली में हुई आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला खो-खो संघ अलवर की साधारण सभा का आयोजन शनिवार 18 अक्टूबर को संघ के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला खेड़ली में संपन्न हुई l सभा में सभी ने अपने-अपने विचार रखें l
संघ के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग मे बालक बालिकाओ की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शीघ्र ही कराया जाएगा। साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को नई खेल तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाएगाl संघ से जुड़े सभी पदाधिकारिओ को क्रियाशील बने रहने की अपील की गई। निष्क्रिय पदाधिकारियो पर विचार कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जावेगी जन सहयोग से मिलने वाली राशि का सही निस्तारण किया जावेगा l इस मौके पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बने सिंह मीणा, लक्ष्मण राम मीणा, शिब्बो राम सोनी, भूपेंद्र चौधरी, प्रकाश चंद, हंसराज मीणा, अजय कुमार, राकेश चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l