मंगलसिंह खेड़ा प्रथम खो-खो खेल कूद प्रतियोगिता में खोहरा चौहान ( बैरेर) का रहा प्रथम स्थान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर गांव खेड़ा मंगल सिंह ( लक्ष्मणगढ़) में ग्रामवासियों के द्वारा प्रथम खो खो खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया । दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में रैणी के ग्राम खोहरा चौहान के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम के कोच स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद बलाई ने बताया कि फाइनल मुकाबला खोहरा चौहान और नूरपुर के बीच खेला गया और जिसमें खोहरा चौहान बेरेर विजेता रही ।
विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 3100 रूपये , ट्रॉफी और प्रत्येक खिलाड़ी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । गोरतलब है कि पिछले दिनों में खोहरा चौहान बेरेर ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और विद्यालय के 6 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ था ।