रांकावत टेंट गोदाम में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी जब्त

Oct 19, 2025 - 10:45
 0
रांकावत टेंट गोदाम में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तखतगढ़ (बरकत खान) पाली चोरी की वारदात पर पाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही पुलिस थाना तखतगढ़ की बडी कार्यवाही कर चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश। रांकावत टेंट गोदाम में हुई नकबजनी का पर्दाफाश कर दो मुलजिम गिरफतार। घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी जब्त कर चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद। जिला पुलिस अधीक्षक पाली आर्दश सिंधू आईपीएस ने बताया दिनांक 7/8/2025 की मध्य रात्रि सुमेरपुर रोड स्थित रांकावत  टेंट गोदाम में चोरी होने की घटना व अन्य जिले में हो रही चोरियों की गंभीरता को देखते हुए ओर अज्ञात मुलजिमान की धड़पकड़ हेतु एडिशनल एसपी चैनसिंह महेचा बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य तखतगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबिर मामूर कर परम्परागत पुलिस के तरीका व तकनीकी सहायता से नकबजनी की वारदात में मुलजिमान को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिमानो द्वारा टेंट का सामान चोरी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया जाकर मुलजिमानो के कब्जे से प्रकरण हाजा की घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकअप व माल मशरुका की शत प्रतिशत बरामदगी की गई।
घटना प्रार्थी ललित कुमार पुत्र बाबुलाल निवासी तखतगढ़ द्वारा पेश रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 7-8/10/2025 की मध्य रात्रि सुमेरपुर रोड स्थित रांकावत टेंट गोदाम से अज्ञात चोरी द्वारा टेंट डोम का सामान चोरी कर ले गए। वगैरह पर प्रकरण धारा 331, 4, 305 ए बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल पदमाराम मुआ 1469 के जिम्मे किया गया।

  • 1 प्रवीण कुमार आचार्य थानाधिकारी तखतगढ़ 
  • 2 पदमाराम पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 3 श्रवण कुमार जाखड़ पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 4 सांवलाराम सैन पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 5 उमरदीन खान पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 6 प्रवीण कुमार पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 7 ओमप्रकाश पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 8 तेग बहादुर सिंह पुलिस थाना तखतगढ़ 
  • 9 शेलेन्द्र सिंह डीसी आरबी पाली 
  • 10 जोगेन्द्र सिंह डीसी आरबी पाली 
  • 11 अमरीश पुरी डीसी आरबी पाली 

गिरफ्तार मुलजिम व अपराधिक रेकार्ड 

  • 1 हर्षनराम पुत्र वदाराम उम्र 33 साल निवासी गजापुरा पुलिस थाना जसवंतपुरा जालोर 
  • 2 कुयाराम पुत्र कलाराम उम्र 40 साल निवासी मीरपुर पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................