अशोक सिंघानिया पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Oct 19, 2025 - 10:49
 0
अशोक सिंघानिया पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में पंचकूला (हरियाणा) में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर कुलभूषण मित्तल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में अशोक सिंघानिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात अशोक सिंघानिया ने राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सशक्त नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जिले में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में महुआ-मुंडावर से रामनिवास गोयल, गोपाल अग्रवाल, खैरथल से दामोदर प्रसाद गोयल, एवं पुरण चंद गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................