विधुत कर्मचारियो से मारपीट करने वाला एक आरोपी किया गिरफ्तार
कठूमर/ दिनेश लेखी। थाना धोलागढ देवी पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विधुत विभाग कर्मचारियो के साथ मारपीट करने वाला एक आरोपी मोरमल पुत्र मालेखां जाति मेव उम्र 55 साल निवासी गोठडा को झालाटाला स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि घटना का विवरण 8 जुलाई 2025 को गांव गोठडा मे उपभोक्ता के घरेलू कनेक्शन की विद्युत सप्लाई एलटी लाइन को ट्रांसफार्मर से जोडने के दौरान फिडर इंचार्ज व विधुत विभाग कर्मचारियो के साथ आरोपीयान आसिन खान, मोरमल व महिलाओं द्वारा ट्रांसफार्मर से विधुत सप्लाई नहीं जोडने दिया तथा फिडर इंचार्ज के साथ हाथापाई कर मारपीट की गई। तत्पश्चात 9 जुलाई 2025 को भी विधुत विभाग कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता की घरेलू सप्लाई को ट्रांसफार्मर से जोडना चाहा परन्तु आरोपियों द्वारा विधुत सप्लाई को जोडने नहीं दिया तथा विधुत उपकरणों को फेंककर कार्य नही करने दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

