भूमि अवाप्ति से संबंधित दस्तावेज जमा कराने हेतु 1 नवम्बर को होगा विशेष कैम्प का आयोजन

Oct 31, 2025 - 15:14
 0
भूमि अवाप्ति से संबंधित दस्तावेज जमा कराने हेतु 1 नवम्बर को होगा विशेष कैम्प का आयोजन

भरतपुर, ( कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन अधिनियम, 2013 के अंतर्गत भरतपुर उपखण्ड के ग्राम जघीना व तौंगा स्थित एलसी-246 परियोजना में भूमि अवाप्ति से संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 
भूमि अवाप्ति अधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता ने बताया कि एलसी-246 परियोजना में भूमि अधिग्रहण कार्यवाही हेतु प्राधिकृत किया गया है। परियोजना से संबंधित हितबद्ध खातेदारों को उनकी अवाप्त भूमि के मुआवजा राशि वितरण के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। परंतु कुछ खातेदारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अब यह निर्णय लिया गया है कि 1 नवम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जघीना में कैम्प आयोजित किया जाएगा। संबंधित खातेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से लेकर आएं, ताकि मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जा सके। 
यह लाने हैं दस्तावेज-
भूमि अवाप्ति अधिकारी ने बताया कि मुआवजा राशि प्राप्त करने हेतु खातेदारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। पहचान पत्र की प्रमाणित प्रति (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र) बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति (बैंक का नाम, पता, खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड सहित), वर्तमान प्रमाणित जमाबन्दी नकल, पैन कार्ड की फोटो प्रति, शपथ पत्र (फोटोयुक्त एवं नोटरीकृत) जिसमें सभी तथ्यात्मक सूचनाएं दी गई हों एवं कब्जा हस्तांतरण प्रपत्र शामिल हैं।
उन्होंने समस्त हितबद्ध खातेदारों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें, जिससे मुआवजा वितरण की प्रक्रिया समय पर संपन्न की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है